बंधन बैंककर्मी के तीन लुटेरे गिरफ्तार
कांधला (शामली)। बंधन बैंककर्मी के साथ मारपीट करके लूट करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
25 जून को बंधन बैंक कर्मचारी हरिओम गांव गंगेरू से कलेक्शन कर बाइक से लौट रहा था। कांधला-गंगेरू मार्ग पर स्थित रजबहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी एक लाख 19 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने सारिक व कैफ, निवासी बदरपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद व राहुल निवासी गंगेरू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सारिक व कैफ ने बताया कि राहुल पहलवान ने कर्मचारी के कलेक्शन करने संबंधी जानकारी दी थी । पहले कर्मचारी की रेकी की गई और मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों के कब्जे से 20,200 रुपये नकद, तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू, मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर चालान कर दिया।