कैराना। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चचेरे भाइयों सहित तीन युवक घायल हो गए।
बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे मंडावर निवासी कादिर अपने चचेरे भाई नदीम के साथ बाइक द्वारा जनपद बागपत के गांव कुरड़ी रिश्तेदारी में जा रहा था। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रही बाइक की कादिर की बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे कादिर और उसका चचेरा भाई नदीम तथा दूसरी बाइक सवार गांव बरनावी निवासी आशु घायल हो गए। डायल 112 पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। अस्पताल में गंभीर हालात के चलते आशु को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि कादिर और नदीम का उपचार किया जा रहा है।