फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे के तीन उपरिगामी पुल बने शामली-सहारनपुर हाईवे हस्तांतरण में बने बाधक

Tue, 21 Nov 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
बलवा स्थित रेलवे का उपरिगामी पुल।संवाद
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर बलवा, जंधेड़ी और रामपुर मनिहारान में निर्माणाधीन रेलवे के उपरिगामी पुल हाईवे एनएचएआई को हस्तांतरित कराने में बाधक बन रहे हैं। तीनों पुलों का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी और अधिक समय लग सकता है। तीनों का निर्माण कार्य पूरा हो जाए तो शहर में जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिल सकेगी। साथ ही दिल्ली, सहारनपुर, करनाल जाना भी आसान होगा।
विज्ञापन

यदि शामली जिले में बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो जाए, तो बलवा रेलवे का उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड बनकर तैयार हो जाएगा। सहारनपुर रोड से बलवा तक शामली बाईपास चालू हो जाएगा। शामली और सहारनपुर जिले की सीमा पर जंधेड़ा और रामपुर मनिहारान में रेलवे उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड बनेंगे। यह हाईवे निर्माण एजेंसी से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे 709 बी बागपत से लेकर शामली जिले के बलवा तक प्रथम चरण बनकर तैयार हो चुका है। शामली-सहारनपुर 709 बी के तहत शामली बाईपास और शामली से सहारनपुर बाईपास तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित था। शामली से लेकर सहारनपुर बाईपास तक हाईवे का चौड़ीकरण और शामली बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे को हस्तांतरित करने में जिले में रेलवे का बलवा उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड बनने में बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग बाधक बनी हुुई है। हालांकि, रेलवे के बिजली की लाइन ऊंची करने के लिए ब्लाॅक कार्य पूरा हो चुका है। 220 बिजली हाईटेंशन की लाइन खंभों में शिफ्टिंग का कार्य पूरा होना शेष है। नवंबर माह में अगले दस दिन में बिजली की लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होगा। दूसरी ओर से शामली और सहारनपुर जिले की सीमा पर जंधेड़ी रेलवे फाटक पर लिंटर डालने के लिए आगामी पांच दिवसीय ब्लाॅक सोमवार रात से शुरू हो गया । पांच दिवसीय ब्लाॅक पूरा होने के बाद एप्रोच रोड निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा बाईपास का अधूरा कार्य दिसंबर 2023 में पूरा हो जाने के बाद चालू हो जाएगा। बलवा रेलवे उपरिगामी पुल एप्रोच रोड की सभी बाधा दूर करके निर्माण पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार सहारनपुर जिले के जंधेड़ी रेलवे का पुल कार्य अगले साल फरवरी 2024 तक कराकर इसे चालू हो जाएगा। शामली- सहारनपुर हाईवे के सभी रेलवे के पुल बनकर तैयार हो जाए तो शामली जिले में हाईवे लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो जाएगा।

रामपुर मनिहारान के रेलवे के उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड को नहीं मिली भूमि
शामली। सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान के दूसरा उपरिगामी पुल भूमि विवाद में फंसा है। यहां रेलवे के उपरिगामी और सर्विस लेन के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। निर्माण एजेंसी के जीएम जितेंद्र बालियान ने बताया कि रामपुर मनिहारान में रेलवे के उपरिगामी पुल और सर्विस लेन के लिए मकान- दुकान,अन्य प्रतिष्ठान आ रहे हैं। निर्माण एजेंसी को एनएचएआई की ओर जिला प्रशासन भूमि दिलाएगा। उसके बाद उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य अगले साल 2024 के आखिर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें