गढ़ीपुख्ता। सड़क हादसे में दो छात्राओं सहित एक बाइक सवार छात्र घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
राझड रोड पर बृहस्पतिवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने कन्या इंटर कॉलेज गढ़ीपुख्ता जा रही दुल्लाखेड़ी निवासी छात्रा काजल और छवि को टक्कर मार दी। हादसे मेें दोनों छात्राएं घायल हो गईं। इसके अलावा गढ़ी अब्दुल्लाखां से गढ़ीपुख्ता दि हिंद गुरु स्कूल में बाइक पर जा रहे 11वीं के छात्र आयान को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। गढ़ीपुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंचकर गई। उन्होंने घायल छात्र को एंबुलेंस से शामली अस्पताल में भिजवाया गया। जिसकी हालत गंभीर देखते उसको दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। पुलिस ट्रक चालक को तलाश कर रही है।