शामली, झिंझाना। सोमवार को ऊन तिराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
गंगोह से बिड़ौली जा रही कार में सवार वीरेंद्र (30 वर्ष) निवासी ग्राम बीरा खेड़ी व विकास (19 वर्ष) को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों कार में आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि पीछे बैठे दो अन्य लोग सुरक्षित रहे। दूसरी ओर, बिड़ौली की ओर से आ रहे बाइक सवार मोहर सिंह (40 वर्ष) भी टक्कर में घायल हो गया। बताया गया कि बाइक सवार ने अचानक ऊन मोड़ पर जबरदस्त कट मारा और कार के सामने आ गया, जिससे सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेजा।