फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में कोयला बदलने पर चालक, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक, ट्रांसपोर्टर समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

शमली, कैराना। ईंट भट्ठे के लिए ट्रक से कोयला लेकर आने के दौरान रास्ते में अच्छी क्वालिटी का कोयला निकालकर खराब कोयला बदलने के आरोप में अदालत के आदेश पर पुलिस ने ट्रक चालक, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक और एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
हरियाणा के जिला जींद के थाना जुलाना के गांव बुड्ढा खेड़ा लाठैर निवासी रविंद्र ने अदालत के माध्यम से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि चार अप्रैल को उसने टुना पोर्ट से ट्रक में 35.25 मीट्रिक टन उच्च क्वालिटी का कोयला लोड कराया। कोयला कैराना के तीतरवाड़ा ईंट भट्ठे पर पहुंचाना था। चार अप्रैल को ट्रक चालक पृथ्वी सिंह निवासी बीकानेर राजस्थान ट्रक को लेकर चला। बीच रास्ते में कहीं पर ट्रक चालक पृथ्वी सिंह, भोले शंकर गुड कैरियर के मालिक दिग्विजय सिंह निवासी गांधीधाम गुजरात और अकबर खान निवासी जामसर बीकानेर राजस्थान ने ट्रक से उच्च क्वालिटी का कोयला निकालकर बेच दिया और ट्रक में घटिया क्वालिटी का कोयला भर दिया। जिससे आरोपियों ने आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक जब कैराना के तीतरवाड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचा तो भट्ठा मालिक ने कोयला खराब क्वालिटी का बताते हुए लेने से इंकार कर दिया। उसने जब आरोपियों से कोयले के बारे में पूछा तो उन्होंने धमकी दी। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पृथ्वी सिंह, दिग्विजय सिंह और अकबर खान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें