शामली। आत्म निर्भर भारत और एक जनपद एक उत्पाद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दो अक्तूबर तक मनाया जाने वाला सेवा पखवाड़ा में शुक्रवार को दिल्ली रोड सिटी ग्रीन में ओडीओपी की तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परमहंस मौर्य ने बताया कि शहर के सिटी ग्रीन में 25 अक्तूबर को आयोजित की जाने वाली ओडीओपी प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 11 बजे भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा करेंगे। संवाद