फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप व कार की टक्कर से तीन बालक घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप-कार की टक्कर में तीन बच्चे घायल
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गांव काकौर निवासी यूनुस ने बिजनौर के पास गंगा खादर क्षेत्र में तरबूज और खरबूजों की प्लेज लगाई थी। प्लेज खत्म होने पर रविवार रात करीब 12 बजे यूनुस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिकअप से अपने गांव वापस आ रहा था। पानीपत रोड पर पंजीठ के पास कार की पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई। इसमें यूनुस का 10 वर्षीय बेटा मनव्वर, 8 वर्षीय सनव्वर व 7 वर्षीय बेटी सामिया गंभीर रूप से घायल हो गए। यूनुस और उसकी पत्नी और चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से तीनों बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली में कार चालक और यूनुस के परिजनों के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें