बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में
शामली, कैराना। बार एसोसिएशन कैराना के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। अध्यक्ष व महासचिव समेत नौ पदों के लिए कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल कर दिए गए हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति व नामांकन वापसी होगी।
बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2023 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बृहस्पतिवार से बार भवन में चुनाव अधिकारी एडवोकेट ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, मुख्तार हुसैन व रियासत अली की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। बताया कि दो दिन में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सतेंद्र राणा, राजेंद्र प्रसाद व ब्रह्म सिंह, महासचिव पद पर सरवेज जंग व आलोक चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर अनंत कुमार, विनोद सिंह व मोहम्मद अखलाक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार व जयपाल कश्यप, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सदारत अली व कुलदीप सिंघल, सह सचिव पुस्तकालय पद पर अमित कुमार, अदनान व नदीम, सह सचिव प्रशासनिक पर आदित्य कुमार, मोहम्मद रिजवान, आसिफ चौहान व अजय कुमार, वरिष्ठ सदस्य पर मजहर हसन तथा कनिष्ठ सदस्य पर मोहम्मद कुरबान, सलमान, रविंद्र, आसिफ चौहान व सखावत अली ने नामांकन पत्र खरीदे। सभी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं। शनिवार को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति दर्ज की जाएगी। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक पर्चा वापसी हो सकेगा और 21 दिसंबर को मतदान होगा।