फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज को लेकर महिला की हत्या करने के आरोप में पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जिला गौतमबुद्धनगर के गांव इलाहाबास निवासी अनिल शर्मा ने शनिवार को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब चार साल पहले 2017 उसने अपनी पुत्री भूमिका की शादी दीपक निवासी मोहल्ला मनिहारन शामली केे साथ की थी। शादी के बाद से पति दीपक, ननद खुशी, देवर काके, सास राधा और ससुर रामू दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर उत्पीड़न कर पैसे की मांग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति दीपक, ससुर रामू व सास राधा को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने गुलफाम निवासी पंसारियान को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। मोहल्ला पंसारियान निवासी सूफियान को 12 बोतल व चाकू के साथ और कैराना आर्यपुरी निवासी राशिद को सात बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें