फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बाद में पुलिस ने इसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों का एक गिरोह है, जो लूट व चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा हैं। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस के अलावा लूट व चोरी का माल व दो हजार रुपये बरामद हुए।
एसपी अभिषेक ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना बाबरी पुलिस की गांव हाथी करौदा के जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश सागर उर्फ छिन्नू निवासी कस्बा बनत घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ के बाद उसके दो साथी गौरव उर्फ आरडीएक्स उर्फ कोबरा और मनीत निवासी गांव फतेहपुर थाना बाबरी को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बाबरी व शामली कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में चोरी की गई देसी शराब की सात पेटी बरामद हुई। इसके अलावा आदर्श मंडी क्षेत्र में दंपति से लूटी गई सोने की बाली बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घायल बदमाश का साथी सागर पुत्र जानी निवासी बनत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घायल बदमाश के कब्जे से अवैध शराब, एक तमंचा, चार कारतूस व दो खोखा बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का एक गिरोह है, जिसने चार जुलाई को हाथी करौदा में स्थित दुकान से 30 पेटी शराब व दो हजार रुपये चोरी किए थे। 13 जुलाई को गांव कैड़ी के निकट कपड़ा विक्रेता वसीम निवासी कैराना से मोबाइल व पांच हजार रुपये लूटे थे। कांधला क्षेत्र में 17 दिन पहले मीमला गांव के भट्ठे के पास एक व्यक्ति से बाइक, मोबाइल व पांच हजार रुपये की लूूट की थी। इस घटना में लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना भौरा कलां क्षेत्र से नलकूप के पास से बाइक चोरी कर उसे पांच हजार रुपये में बेच दिया था। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें