फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी पेट्रोल बेचने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
थानाभवन थाने में मिलावटी डीजल की जांच करते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मिलावटी पेट्रोल बेचने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। मिलावटी पेट्रोल व डीजल बेचने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके कब्जे से अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ एवं पेट्रोलियम पदार्थ बेचने के उपकरण बरामद कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शामली जनपद के थानाभवन थाना क्षेत्र में जलालाबाद गंगोह मार्ग पर अवैध रूप से एवं मिलावटी पेट्रोल और डीजल बेचने वालों का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानाभवन पुलिस ने छापा मारकर दो अलग-अलग जगहों से आरोपियों जीशान, नवाजिश और खालिद को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ही लोग गांव सोहजनी उमरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार तीनों लोगों से 25 लीटर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ है। तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने से मिलावटी पेट्रोल एवं डीजल बेचने वाले अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में अब खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

--
- आरोपियों को छुड़ाने के लिए बजते रहे पुलिस के फोन
थानाभवन पुलिस द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल एवं डीजल बेचने के आरोप में छापा मारने से हड़कंप मच गया। तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस से आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिश के लिए फोन बजते रहे। प्रभावशाली लोगों के दबाव के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

- आपूर्ति विभाग की खानापूर्ति करने की रही चर्चा
आपूर्ति विभाग के अधिकारी पुलिस की सूचना पर थाने में पहुंचे। आरोप है कि कई घंटों तक मामले में आरोपियों को बचाने की जुगत भिड़ाते रहे, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई को मात्र खानापूर्ति तक ही पहुंचाया। वहीं पकड़े गए पेट्रोलियम पदार्थ को भी थाने से रेहड़े में रखवा कर अन्य जगह ले जाने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने बरामद माल को थाने में ही सील करने की बात कही। जिसके बाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी लौट गए। क्षेत्र में आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के द्वारा आरोपियों को बचाने के प्रयास की चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें