शामली। यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले जिले के तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 57 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। जिसमें तीन शामली के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले में कांधला थाना क्षेत्र के खेड़ा कुर्तान निवासी आशुतोष शर्मा पुत्र अनिल कुमार शर्मा, झिंझाना थाना क्षेत्र के टोड़ा निवासी पिंकू कुमार पुत्र संत कुमार और कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र ओमपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इन्हें भर्ती प्रक्रिया से डी डिलिस्ट कर दिया गया है। यह तीनों लखनऊ पुलिस लाइन में अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पहुंचे थे। तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।