फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर साढे़ तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने युवक से 3.50 लाख रुपये लेकर फर्जी पासपोर्ट और वीजा दे दिया। बाद में रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी तनवीर ने अदालत के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई कि थाना देवबंद क्षेत्र के गांव मानकी निवासी मुदस्सिर और साबिर से उसकी जान पहचान थी। करीब सात महीने पहले दोनों ने उससे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने की बात कही। इसमें 2.20 लाख का खर्चा बताया। उसने अपनी पत्नी के फोन से मुदस्सिर के खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके अलावा उसके भाई नफीस के साले की नौकरी दिलाने के लिए आरोपियों ने 1.30 लाख रुपये ले लिए। उन्हें सऊदी अरब का वीजा और पासपोर्ट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह सऊदी अरब जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला वीजा और पासपोर्ट फर्जी है। उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये मांगे। आरोप है कि 17 जनवरी कि सुबह 10 बजे मुदस्सिर, साबिर और दानिश निवासी दिल्ली गाड़ी से उसके घर पर आए और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें