कैराना। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार शाम पुलिस कैराना कंडेला मार्ग पर रजबहे की पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपी साकिब, वकील निवासी ग्राम भूरा और इंसार निवासी ग्राम गोगवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, 10 लीटर कच्ची शराब, पांच लीटर रेक्टिफाइड, चोरी की बाइक बरामद की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद बाइक आरोपी साकिब द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर से चोरी की थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है।