घर में चल रही थी गोकशी, तीन गिरफ्तार
शामली, कैराना। शुक्रवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी मुकर्रम के घर पर छापा मारा। जहां गोकशी के आरोप में तीन आरोपियों मुकर्रम, मुन्तियाज व मुरसलीन को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। मौके से करीब तीन क्विंटल मांस, छुरी, एक गुटका, दो कुल्हाड़ी, आदि सामान बरामद किए। पुलिस ने बरामद गोमांस का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद गड्ढे में दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।