फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन सूची में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप टेन सूची में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी पुलिस ने थाने की टॉप टेन सूची में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि टॉप-टेन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से टॉप टेन सूची में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैड़ी रोड से राहुल और रोहित को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान राहुल के कब्जे से तमंचा और रोहित के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा सोंता रोड जोगेंद्र निवासी गांव बुटराड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी के मुताबिक तीनों के खिलाफ पूर्व में लूट, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला करने, गैंगस्टर आदि के कई मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें