प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने के आरोपियों को जेल भेजा
कैराना। कोतवाली के पास से प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बेचते के गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बुधवार की शाम पुलिस ने कोतवाली के बराबर में टांडा बस स्टैंड से मोहसिन व हाशिम निवासी ग्राम इस्लामनगर देहात व शाहनवाज निवासी मोहल्ला खैल कलां को पकड़ा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीले 250 इंजेक्शन बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहनवाज कोतवाली के सामने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई करता था। इससे पूर्व 2019 में शाहनवाज नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़ा जा चुका है।