शामली स्वतंत्रादिवस पर झंडी व स्टीकर की खरिदारी करती बालिका
- फोटो : SHAMLI
इस बार कम हुई झंडों की बिक्री
शामली। जिले में शनिवार को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार, धीमानपुरा, माजरा रोड समेत कई मुख्य मार्गों पर किताबें और किरयाने की दुकानों पर तिरंगा, तिरंगे पटके, रीबन, छोटे बडे़ राष्ट्रीय ध्वज से दुकानें अटी पड़ी रही। शुक्रवार सुबह से दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री शुरू हो गई। शहर के धीमान पुरा रोड निवासी दुकानदार पंकज जैन ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा की बिक्री कम हुई है। इस साल प्राईवेट प्रतिष्ठानों- शिक्षण संस्थानों में छोटे बड़े तिरंगे और राष्ट्रीय ध्वज की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। मोदी-योगी की टी-शर्ट की अच्छी खासी बिक्री हुई है। बच्चों ने भारी संख्या में गुब्बारे भी खरीदे हैं।