फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीस फीट लंबे, दस फुट चौड़े गोवर्धन की हुई पूजा-अर्चना

Wed, 15 Nov 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में बडी गौशाला में  गोबर से सजाये गये  गोवर्धन जी महाराज
विज्ञापन
शामली। श्री गोशाला सभा की ओर से तीस फीट लंबा, दस फीट बने श्री गोवर्धन की पूजा विधि विधान से पंडित मनीराम शर्मा ने संपन्न कराई। इस मौके पर राधा कृष्ण, दो गायों, गोवर्धन पर्वत उठाते हुए श्रीकृष्ण की झांकियां लगाई गईं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सात बजे पुरानी श्री गोशाला सभा में विशाल गोबर से निर्मित गोवर्धन बनाया गया। मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। गोवर्धन का मुख्य अतिथियों ने तिलक किया। आरती के बाद अन्नकूट प्रसाद भी वितरित किया। कार्यक्रम में सिल्वर बेल्स परिवार की ओर से गोशाला समिति के संरक्षक अरुण संगल, मानस संगल, पवन संगल, निशिकांत संगल, दिनेश जैन, राजकुमार कुच्छल, आशु गर्ग, डाॅ. मोहन लाल,राममेहर गर्ग, रवि जैन, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।

शामली में बडी गौशाला में  गोबर से सजाये गये  गोवर्धन जी महाराज

शामली में बडी गौशाला में  गोबर से सजाये गये  गोवर्धन जी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें