फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। 22 मार्च को उमरपुर गांव में मारपीट के दौरान हुई महेश की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव उमरपुर में 22 मार्च को लिंटर डालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष से महेश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की ओर से चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपी मुकेश और नितिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी सोनू पुत्र जगबीर की गिरफ्तारी की है। एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें