फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दशहरा पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 13 जगहों पर होगा दहन

Sat, 12 Oct 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विजय दशमी का पर्व दशहरा पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। जिला मुख्यालय से सभी थानों को 150 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मी उपलब्ध कराए गए हैं। रिजर्व में 60 पुलिसकर्मी रखे गए और चार क्यूआरटी बनाई गई है। जिले में 13 स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी की है। शहर में हनुमाधाम पर मेले में आसपास के देहात और कस्बों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। हनुमानधाम पर भीड़ होने के कारण शाम के समय कोतवाली के सामने, वर्मा मार्केट तिराहा और बुढ़ाना रोड तिराहा पर बैरिकेडिंग कर दुपहिया वाहनों का आवागमन बंद रखा जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया जिले में शामली, कैराना, कांधला, जलालाबाद व गढ़ीपुख्ता समेत 13 स्थानों पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। दशहरा पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। दशहरा पर अगर किसी ने शांति भंग करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें