शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर से बाहर ना निकले। किसी भी स्थान पर पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठा न हो। भीड़-भाड़ वाले इलाके में किसी भी हाल में जाने से बचें। अपने-अपने घरों में ही रहें। घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि साबुन से बार-बार हाथों को धोए और अफवाहों से बचें। किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, खेल, संगोष्ठी, समूह पर्यटन, समूह भ्रमण, जुलूस, सम्मेलन न हों। साप्ताहिक बाजार में सब्जी की छोड़कर बाकी कोई पैंठ नहीं लगेगी। नुमाइश, प्रदर्शनी व मेलों का आयोजन भी नहीं होगा।