फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सातवें दिन भी नहीं निकली धूप, शीतलहर की चपेट में रहा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। लगातार सातवें दिन भी धूप न निकलने से जिला कोहरे की चपेट में रहा। शीत लहर चलने से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटी रही। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे और उनके दर्शन नहीं हो पाए। वहीं शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे और जरूरी काम होने पर ही बाहर निकले। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
-
आठ तक के विद्यार्थियों का 13 जनवरी तक अवकाश घोषित
शामली। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया डीएम रविंद्र सिंह के आदेश पर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीतलहर के कारण कक्षा एक से आठ तक अध्यनरत समस्त बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन का समय सुबह दस 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक तक यथावत रहेगा l डीआईओएस ने कहा कि अगर किसी विद्यालयों में आदेश का उल्लंघन होना पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें