फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर्व पर बाजारों में रही चहल-पहल, सडकों पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर में शनिवार को भैयादूज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बाजारों में रौनक दिखाई दी। मिठाई व किरयाना की दुकान पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जमा रही। सुबह से ही बहनों के घर जाने के लिये भाईयों को कड़ी मशक्कत पड़ी। रोडवेज बस से लेकर डग्गामार वाहनों में गंतव्य तक जाने के लिए मारामारी मची रही। रोडवेज बसों के अभाव में भाईयों को बहनों के घर तक सफर डग्गामार वाहनों में तय करना पड़ा। जिसके चलते डग्गामार वाहनों की खूब चांदी कटी। वहीं भैया दूज को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहन चालकों को गंतव्य की ओर रवाला कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें