फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग लगने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। रविवार को नगर के मोहल्ला पीपलोतला शिव मंदिर के निकट सुरेंद्र कुमार कश्यप के घर की रसोई में रखा गैस सिलिंडर खत्म हो गया। उन्होंने दूसरा सिलिंडर लगाकर जैसे ही चूल्हे को चालू किया तो गैस सिलिंडर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन गैस सिलिंडर से आग की तेज लपटें निकलती रही। गैस सिलिंडर फटने की आशंका से मोहल्लेवासी भी दूर हो गए और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। करीब 30 मिनट तक जलते हुए गैस सिलेंडर से दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें