फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में लगा गंदगी का अंबार, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
गढीपुख्ता जंधेडी गॉव के भैंसवाल रोड पर लगा गंदगी का अंबार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव में जंधेड़ी में श्मशान में बड़ी-बड़ी झाड़ी उग आई हैं। गंदगी का भी अंबार लगा है। ग्रामीणों में इसे लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव के भैंसवाल रोड और नया गांव रोड स्थित श्मशान की हालत काफी खराब है। ग्रामीणों ने बताया जब श्मशान में शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाते हैं, तो झाड़ियों और गंदगी के चलते बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। झाड़ियों में सांप और जहरीले कीड़े आदि का डर रहता है। ग्रामीण रोहन, राजपाल, सोनू, रमेश, ब्रह्मपाल, रामकुमार, संदीप तोमर आदि ग्रामीणों ने श्मशान में सफाई कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने बताया भैंसवाल रोड श्मशान में मिट्टी भराव का कार्य होना है। जिसका प्रस्ताव भेजा जाएगा। गांव में एक सफाई कर्मी हैं, जो महीने में 12-13 दिन ही आता है। गांव में नाली-सड़कों की सफाई करता है। जल्द ही श्मशान की सफाई कराई जाएगी। पहले भी मजदूर लगाकर सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें