शामली में मु0नगर मार्ग पर वाहनो से लगा जाम । संवाद
शामली। धीमानपुरा रेलवे फाटक बंद होने वाहनों की लंबी लाइनें लग जाने से शहर में जाम लग गया। जिससे वाहन और आम नागरिक करीब तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक खुलने के बाद वाहनों का आवागमन चालू हो पाया ।
शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से होते हुए सुबह 10.50 बजे दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन और ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12 बजे, दिल्ली से ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन दोपहर एक बजे होकर गुजरती है। सोमवार को11 बजे से लेकर दो बजे तक बार- बार रेलवे फाटक बंद होती रही। जिसके कारण धीमानपुरा रेलवे फाटक पर जाम की िस्थति बन गई। इसी बीच कुड़ाना मोड पर प्राइवेट वैन खराब होने से वाहन चालक जाम में फंस गए।
वाहनों की लंबी लाइन भिक्की मोड,शहर के शिव चौक और दूसरी ओर, मुजफ्फरनगर रोड पर कुड़ाना मोड से आगे तक पहुंच गई। जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, त्योहारी सीजन चलने से बाजारों में लोग खरीददारी के लिए पैदल ही आ रहे थे। शामली रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि योग नगरी ऋषिकेश जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सिर्फ दस मिनट लेट रही है। यातायात अधीक्षक शिवकुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में दिन में बार बार रेलवे फाटक खुलने और बंद होने से जाम की स्थिति बनी।क