फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन घंटे तक शहर में लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर को जाम से मुक्ति नहींं मिल पा रही है। रविवार को भी शहर के दिल्ली रोड, बुढ़ाना रोड और झिंझाना रोड पर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शायद ही कोई दिन बीत रहा हो, जो शहर में जाम नहीं लग रहा। पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त जवानों की तैनाती जाम से निजात दिलाने के लिए की थी। रविवार को भी वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने, दो-दो लेन बनाने के कारण सुबह 11 बजे के करीब शहर में जाम लग गया। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। सूचना पाते ही टीएसआई सुखविंदर सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। किसी तरह जाम खुलवाया गया। टीएसआई का कहना है कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें