फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अहोई अष्टमी को लेकर बाजारों में ग्राहकों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अहोई अष्टमी बृहस्पतिवार को है। इसके लिए बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने व्रत के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही बाजार पहुंची महिलाओं ने चूड़ी, बिंदी सहित सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की। उन्होंने अहोई अष्टमी देवी का कलेंडर, कलश आदि की खरीदारी की। व्रत के बाद बेटों का तिलक लगाने के साथ उन्हें देने के लिए गिफ्ट खरीदें। शहर के बड़ा बाजार और गांधी बाजार में ग्राहकों की भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन

कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी मनाई जाती है। अहोई माता का यह व्रत दीपावली से ठीक एक सप्ताह पूर्व आता है। इस दिन विशेष तौर पर मां पार्वती और अहोई माता का पूजन किया जाता हैं। शहर के रेल पार कॉलोनी की ममता, सुनीता, फव्वारा चौक की मनोरमा ने कहा कि व्रत की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें