फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आरोग्य मेले में वायरल के मरीजों की रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य मेला
विज्ञापन

-1338 मरीजों को मिला उपचार, 122 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1338 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सबसे ज्यादा मरीज खांसी-जुकाम व वायरल बुखार के आए। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 122 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला हुआ, जिन पर सुबह से ही मरीजों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि आरोग्य मेले में 40 प्रतिशत से ज्यादा मरीज नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के आए। इसके अलावा त्वचा, श्वांस, पेट दर्द, गैस, जोड़ों में दर्द आदि रोगोें के मरीज पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। सबसे अधिक 65 मरीज अरबन पीएचसी कैराना पर आए, जबकि सबसे कम 41 मरीज फुगाना पीएचसी पर रहे। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इस दौरान 25 चिकित्सकों और एक सौ पैरा स्टाफ की ड्यूटी रही। आरोग्य मेले में 505 पुरुष, 666 महिला और 167 बच्चे यानी कुल 1338 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। इस दौरान वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा रहे। सभी मरीज सामान्य बीमारी से संबंधित रहे। इस दौरान आरोग्य मेले में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्टाल भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें