फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गर्मी से नहीं मिल रही निजात, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sun, 05 May 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती युवतियां
विज्ञापन
शामली। गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। उधर, अस्पताल में भी वायरल, डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मई माह की शुरूआत होते ही गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में भी लगातार बढोत्तरी होने से आम जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। सुबह से लेकर शाम तक लोग गर्मी में मुहाल नजर आते हैं। दोपहर के समय तो हालत यह हो जाता है कि तेज धूप के कारण बाजारों व कालोनियों में सन्नाटा सा पसर जाता है लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर व मुंह को ढककर ही निकल रहे हैं लेकिन गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शनिवार को भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा का कहना है कि वायरल, उल्टी और डायरिया के मरीज अस्पताल में बढ़े हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

शामली में धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर जाती युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें