फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर में लगा रहा जाम, वाहन चालक रहे परेशान

Tue, 20 Feb 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गुरुद्वारे तिराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद शामली में गुरुद्वारे तिराहे पर जाम में
विज्ञापन
शामली। शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भी बुढ़ाना रोड और झिंझाना रोड पर ट्रक चालकों के एक दूसरे से आगे निकालने की होड़ के कारण शहर में जाम लगा रहा। बुढ़ाना रोड पर करीब ढाई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जो शहर में किसी न किसी कारण से जाम नहीं लगता हो। सोमवार को बुढ़ाना रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस भी यातायात को सुचारु कराने में जुटी रही। यातायात प्रभारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि कुछ वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करते, जिसके कारण जाम लगता है। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें