फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गर्मी पर भारी आस्था, बढ़ रहा भोलों का सैलाब

Mon, 29 Jul 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
धूप में कांवड लेकर जाते ​शिव भक्त
विज्ञापन
शामली। सुबह से चिलचिलाती धूप में भीषण गर्मी और उमस से जहां लोग परेशान रहे, वहीं कांवड़ ला रहे भोले के भक्तों पर श्रद्धा व भक्ति का ऐसा जुनून है कि उन पर मानों गर्मी का कोई असर नहीं है। शिवभक्त गर्मी में भी अपने गंतव्य की तरफ कदम बढ़ाए जा रहे हैं। कांविड़यों की भीड़ उमड़ने से हर तरफ माहौल शिवमय बना हुआ है। रविवार की शाम तक जिले से लगभग 45 हजार कांवड़िये शामली होकर निकल चुके हैं।
विज्ञापन

सावन मास की कांवड़ यात्रा चल रही है। शिवरात्रि का पर्व दो अगस्त जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, वहीं हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख से कांवड़ में गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शहर से होकर जाने वाले कांविड़यों का सैलाब उमड़ रहा है। यहां से हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश आदि राज्यों के कांवड़िये गुजरते हैं।
रविवार को दिन निकलते ही तेज चिलचिलाती धूप निकलने से भीषण गर्मी व उमस बन गई थी। शिवभक्तक कांवड़िएं गर्मी में भी अपने मंजिल की तरफ बढ़ते चले गए। भोले के भक्त बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। गर्मी होने के बाद भी शिवभक्तों के कदम नहीं रुके और शहर में बोल बमबम के जयकारे गूंजते रहे। रविवार की शाम तक शहर से 45 हजार से ज्यादा कांवड़िये निकल चुके हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की बढ़ने लगी भीड़
शामली। इस समय शहर में एक तरफ तो गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की भीड़ बढ़ रही है तो दूसरी तरफ जिले के भोले के भक्त कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश की तरफ बड़ी संख्या में जा रहे हैं। ट्रेनों में हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ बढ़ रही है। ट्रेन में पैर रखने की जगह भी नहीं बच पाती। इसके अलावा बाइकों पर तिरंगा लगाकर हरिद्वार की जाने वाले शिवभक्त भी फर्राटा भरने लगे है। इसके अलावा अन्य वाहनाें से भी शिवभक्त हरिद्वार की तरफ रवाना हुए। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की संख्या बढ़ने मार्ग को वन वे कर दिया है। शहर के मध्य मार्ग पर बड़े वाहन, ई-रिक्शा, कार, टेंपों आदि का आवागमन भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। रात के समय में शिवचौक पर और कैराना मार्ग गुलजारी वाला मंदिर के पास कांवड़ियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

धूप में कांवड लेकर जाते शिव भक्त

धूप में कांवड लेकर जाते शिव भक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें