गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव मालेंडी में एक महिला ने रिश्तेदारों पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित रोशनी उर्फ मुनीरा पत्नी हनीफ ने बताया कि ईश्वर सिंह की उससे दूसरी शादी थी। ईश्वर सिंह से उसकी एक लड़की मीनू है। उनकी मृत्यु के बाद वह पति की पहली पत्नी बेदों व उसकी दत्तक पुत्री प्रियंका के साथ गांव में रह रही थी। टीबी की बीमारी से बेदो की 15 फरवरी को मृत्यु हो गई। 18 फरवरी को उसकी तेरहवीं की शाम वह अपनी पुत्रियों के साथ भैंसवाल गांव में रिश्तेदारी में गई थी। बेदो के भतीजे अशोक पुत्र वेदपाल, आदित्य पुत्र अशोक निवासी थाना दोघट जिला बागपत भी आए हुए थे। ये लोग परिवार के ही वरुण व जगविजय उर्फ मंजू निवासी मालेंडी के साथ ने घर में घुस गए। दीवार तोड़कर ट्रैक्टर, ट्रिलर, पशु, एलईडी, 7 किलो देशी घी, दो क्विंटल गेहूं आदि घर का सामान चोरी कर गए। गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।