फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बंद मकान से लाइसेंसी बंदूक, विदेशी मुद्रा और गहने समेत लाखों की चोरी

Mon, 06 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

शामली के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला मुजावरान में रात को स्व. रिटायर्ड दरोगा के बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने लाइसेंसी बंदूक, कीमती गहने और विदेशी मुद्रा डॉलर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन
थानाभवन में रिटायर्ड दरोगा के घर में चोरी के बाद पहुंचे एसपी अभिषेक कुमार: फोटो संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला मुजावरान में रात को स्व. रिटायर्ड दरोगा के बंद पड़े मकान में घुसकर चोरों ने लाइसेंसी बंदूक, कीमती गहने और विदेशी मुद्रा डॉलर समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फोरेंसिक और एसओजी टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। चोरी हुई बंदूक व कारतूस घर से कुछ दूर लावारिस हालत में बरामद हुए है। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मुजावरान में शनिवार रात को चोरों ने बंद पड़े रिटायर्ड दरोगा स्व. देवदत्त शर्मा के मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रिटायर्ड दरोगा के बड़े बेटे बिजेंद्र शर्मा ने बताया वे तीन भाई हैं। उसने उत्तराखंड के हरिद्वार में अपना मकान बना रखा है और वहीं नौकरी के कारण परिवार सहित रहते है। जबकि दो अन्य भाई नौकरी के चलते विदेश में रह रहे हैं। बिजेंद्र शर्मा के अनुसार बाहर का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और मकान में रखी उनकी मम्मी की अलमारी से चोरों ने करीब दो लाख रुपये के गहने और लाइसेंसी बंदूक व कारतूस को चोरी कर लिए।

घटना का पता सुबह चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसपी अभिषेक, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर , एसओजी टीम, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने कई संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर स्थित पीर शाह विलायत के पास लाइसेंसी बंदूक और कारतूस से भरा थैला रखा होने की सूचना मिली, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बंदूक मिलने से पुलिस ने राहत महसूस की। हालांकि फॉरेंसिक टीम एवं अन्य टीम चोरी के खुलासे के लिए प्रयास में जुटी है।

बिजेंद्र शर्मा के छोटे भाई राहुल शर्मा ने बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका के ह्यूस्टन में उनकी तैनाती चल रही है। घर में चोरी होने की उसे फ़ोन पर काफी देर बाद सूचना मिली थी। उसकी अलमारी में ढाई हजार अमेरिकी डॉलर, तीन सोने की अंगूठी, एक चेन और अन्य सामान रखे थे। कुछ सामान तो घर पहुंच कर ही सही से बता पाएंगे।

हालांकि छोटे भाई राहुल तक जब चोरी की सूचना पहुंची तो उस समय तक बिजेंद्र शर्मा की तरफ से पुलिस को तहरीर दी जा चुकी थी। पुलिस बिजेंद्र शर्मा की तहरीर के आधार पर घटना की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच और खुलासे के लिए कई टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन

पड़ोसियों के दरवाजे बाहर से बंद किए, स्ट्रीट लाइट के तार काटे
चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले मोहल्लेवासियों के दरवाजों के बाहर की कुंडी बंद कर दी और गली में लगी स्ट्रीट लाइट की रोशनी को भी दूसरी दिशा में घुमा दिया। साथ ही घर के बाहर जल रही स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन भी काट दिया।

चोरों का इसके पीछे मकसद ये रहा कि कुंडी बंद होने से पड़ोसी अपने घरों से बाहर ना निकल सके और दूसरा रोशनी के कारण उनकी पहचान ना कर ले। सुबह होने पर मोहल्लेवासियों ने दूसरे लोगों को बुलाकर अपने घर के दरवाजों की कुंडी खुलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें