फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पटाखा फैक्टरी का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-हसनपुर लुहारी से टांडा जाने वाले मार्ग स्थित फैक्टरी में दिया चोरों ने घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। बीती रात बदमाशों ने पटाखा फैक्टरी का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में टांडा मार्ग पर पटाखा फैक्टरी है। शनिवार सुबह जब फैक्टरी के मालिक नासिर अपने कर्मचारियों के साथ फैक्टरी पर पहुंचे तो वहां ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो फैक्टरी से बड़ा जनरेटर, एक बाइक व एक बाइक वाला रेड़ा गायब मिले। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम भाटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने फैक्टरी के कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी घटना का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। उधर, फैक्टरी मालिक नासिर ने पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा कर सामान बरामद कराने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें