शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन यार्ड में लोहे के फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए तीन घंटे का ब्लाक लेकर फुट ओवरब्रिज के लिए गार्डर रखने का कार्य किया गया। ब्लाक के दौरान ट्रेनों का आवागमन बंद रहा।
शामली रेलवे स्टेशन पर 24 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई का फुट ओवर ब्रिज प्रस्तावित है। ब्रिज फाउंडेशन से लेकर लोहे के पिलर खडे करने का कार्य पूरा हो चुका है। फुट ओवर ब्रिज पर रार्डर रखने का कार्य करने के लिए सोमवार को शाम चार बजे से लेकर शाम आठ बजे तक लोहे के पिलरों पर गार्डर रखने का काम करने के लिए ब्लॉक लिया गया।
जालंधर की निर्माण एजेंसी ने गार्डर रखने का कार्य चलाया। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर थान सिंह ने बताया कि ब्लॉक लेकर यह कार्य किया गया।