शामली। जिले में जल्द ही स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरे चरण के लिए जिले में सर्वे शुरू करा दिया गया। स्मार्ट मीटर लगने के बाद ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर बिजली आपूर्ति, खपत का पूरा हिसाब रहेगा। इसके लिए शामली में ट्रांसफार्मरों से लेकर फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए कंपनी को ठेका दे दिया गया है। दूसरे चरण में काम शुरू किया गया है।
शामली जिले की बात की जाए तो यहां पर करीब ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। बिजली संबंधित समस्याओं का दूर करने के लिए तथा आरडीएसएस योजना के तहत बिजली तंत्र में सुधार के कार्य शुरू हो गए। बिजली चोरी पर अंकुश लगाना और लाइन लॉस में कमी लाने के साथ ही दुर्घटनाओं में कमी लाने को फोकस किया गया है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शामली में भी इस दिशा में काम शुरू करा है। पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत कार्य शुरू हो गए। एसई नरेश कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके तहत नए फीडर बनाए जाएंगे।
लोड बढ़ते ही तुरंत पता लग जाएगा
स्मार्ट मीटर लगने के बाद जैसे ही फीडर या ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक हुआ तो विभागीय अधिकारियों को चेक करने पर स्मार्ट मीटर के माध्यम से तुरंत ही जानकारी हो जाएगी। स्मार्ट मीटर में बिजली रीडिंग को घटाया या बढ़ाया भी नहीं जा सकेगा।