फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुलिस टीम के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Tue, 08 Jul 2025 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद मुरादाबाद में 26 से 29 जून तक यूपी पुलिस की 42वीं वार्षिक बैडमिंटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। प्रतियोगिता में मेरठ जोन की भी महिला और पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। सोमवार को एसपी रामसेवक गौतम ने विजेताओं को सम्मानित किया। शामली के निरीक्षक संजीव भटनागर के नेतृत्व में मेरठ जोन की टेबल टेनिस व बैडमिंटन की महिला व पुरुष वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग कर जीत दर्ज की। इसमें मेरठ जोन की महिला टेबल टेनिस व महिला बैंडमिंटन टीम विजेता रही। पुरुष बैंडमिंटन टीम विजेता व पुरुष टेबल टेनिस टीम उप-विजेता रही है। मेरठ जोन की टीमों का उत्साह बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम द्वारा जोन की टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित कर इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें