फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगाने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने घर के बाहर बने जंगले पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा करके लगा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग मामले की जांच में जुटा है। सोशल मीडिया पर लोग महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने घर के बाहर लगे जंगले पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा कर कील लगाती नजर आ रही है। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। खुफिया विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुफिया विभाग के अधिकारी दिनभर क्षेत्र के लोगों और सूत्रों से फोन पर संपर्क कर इस वीडियो की पुष्टि करते हुए नजर आए, लेकिन देर शाम तक भी वीडियो किस गांव का है पुष्टि नहीं हो सकी। सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो को क्षेत्र के गांव नाला का बताया जा रहा है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें