फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नलकूप के कमरे पर आस्ट्रेलिया के झंडे के रंग का पेंट कराया

Mon, 14 Oct 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
खो डसमा में नलकूप पर बनाया विदेशी झंडा। संवाद
विज्ञापन
शामली/चौसाना। चौसाना चौकी क्षेत्र के खोड़समा गांव में एक युवक द्वारा अपने नलकूप के कमरे पर आस्ट्रेलिया के झंडे के रंग से पेंट करवाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इसका फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सोशल साइट एक्स पर जैसे ही इस घटना का जिक्र हुआ। पुलिस और खुफिया विभाग भी मामले की जांच में जुट गया है।
विज्ञापन

हाल ही में चौसाना क्षेत्र के एक सिख समुदाय के युवक ने अपने खेत में नलकूप के कमरे पर विदेशी झंडे के रंग का पेंट कराया। साथ ही झंडा भी कमरे पर बनवाया गया। पता चलने पर एक युवक ने नलकूप की फोटो एक्स पर वायरल कर दी और कहा कि भारत में रहने के बावजूद दूसरे देश का झंडा बनवाना और पेंट कराना गलत है। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई।। लोगों का कहना था कि विदेशी झंडे का पेंट करवाना देश की संप्रभुता का अपमान है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ एलआईयू भी इस मामले की जांच करने में जुट गई है। एलआईयू के अधिकारी युवक के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और उसके इस कदम के पीछे की मंशा का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें