फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी आत्मसुरक्षा संबंधी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी सांइटिफिक स्कूल में एंटी रोमियो स्क्वायड ने विद्यालय की छात्राओं को आत्म सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान एंटी रोमियो इंचार्ज कांस्टेबल मोनिका ने छात्राओं को बताया कि जब वे रास्ते में अकेले विद्यालय आ या जा रही होती है या किसी अन्य स्थान पर भी जा रही होती है तथा रास्ते में उनके लिए कोई कमेंट या छेड़छाड़ करता है तो निडरता के साथ आप एंटी रोमियो टीम की मद्द ले सकती है। टीम प्रभारी द्वारा छात्राओं को वुमन हेल्पलाईन नंबर 1090/181, डायल 112, एंटी रोमियो प्रभारी-9808782130, एसएचओ कैराना-9454404069 नोट कराए गए। सभी को अपने थाने और तहसील की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने कहा कि छात्राओं को निर्भिकता से समाज में व्यापक बैड एलिमेंट का मुकाबला करना चाहिए तथा प्रशासनिक मद्द जरूर लेनी चाहिए। इस अवसर पर कल्पना मलिक, पूजा शर्मा, संध्या शर्मा, उषा अग्रवाल, मरियम सिद्दीकी, नेहा कश्यप, ममता शर्मा, तनुप्रिया सिंघल, आयशा आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें