फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने की जांच, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने दो क्लीनिकों पर जांच की
विज्ञापन

कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिकों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने क्लीनिक संचालकों को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. अनिल व सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने नगर के मोहल्ला आलखुर्द में एक क्लीनिक पर पहुंचकर जांच की, जहां उन्हें मौके पर दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इसके अलावा टीम ने एक अन्य क्लीनिक पर भी जांच-पड़ताल की। सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि दोनों क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसमें उन्हें तीन दिन के अंदर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें