फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम ने नकारा, ग्रामीणों ने संवारा

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में श्रमदान करते ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सिस्टम ने नकारा, ग्रामीणों ने संवारा
विज्ञापन

थानाभवन। रविवार को हसनपुर लुहारी गांव के चार लोगों ने जलालाबाद मार्ग पर झाड़ियों को काटकर राहगीरों का सफर आसान कर दिया।
हसनपुर लुहारी-जलालाबाद मार्ग पर बने मोड़ पर सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां खड़ी हुई हैं। जब भी कोई वाहन मोड़ से गुजरता था तो झाड़ियों के कारण उन्हें सामने से आते हुए वाहन का अंदाजा नहीं लग पाता था। इस कारण पिछले कुछ दिन में करीब 24 लोग यहां हादसों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर झाड़ियां साफ करने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सुबह आठ बजे हसनपुर लुहारी निवासी अशरफ अली, मास्टर तौसीफ अली खान, अमजद खान व उबेदुल्लाह खान फावड़े व दराती लेकर मोड़ पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सड़क के दोनों तरफ की झाड़ियों को साफ किया। मास्टर तौसीफ ने बताया कि झाड़ियां साफ करने से अब राहगीरों को यहां से गुजरने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक महिला सहित तीन लोग इसी मोड़ पर दुर्घटना में घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने खुद इन झाड़ियों को साफ करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें