शामली। रविवार को पूरा दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। बिजली गुल होने पर घरों में लोग गर्मी से बिलबिला उठे।
रविवार को शहर के बाजारों में साप्ताहिक बंदी रहती है, लेकिन फिर भी मुख्य बाजारों और सड़कों पर फल, सब्जी की ठेलियों, मिठाई की दुकानों व रेस्टोरेंट पर चहल पहल बनी रहती है, लेकिन रविवार को उसम भरी गर्मी के चलते लोग घरों में कैद रहे। भीषण गर्मी को देखते हुए जरूरी कार्य से ही बाहर निकले। ऐसे में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी में कई इलाकों में कम वोल्टेज के चलते कूलर और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे सके। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने नलकूप, स्वीमिंग पूल और नहरों का रूख किया। छोटे बच्चे घर में ही पानी से खुद भिगोकर गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते रहे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक आगामी सप्ताह में बारिश की संभावना है, लेकिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। संवाद