फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनों की मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
इकोनॉमिक कॉरिडोर के मुआवजे को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का 11वां दिन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। बुटराड़ा व हाथी करौदा गांव के बीच दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर मुआवजे को लेकर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 11वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महापंचायत की तैयारी के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। साथ ही चंदा सहयोग की अपील की।
किसान संघर्ष समिति ने एक जन संपर्क समिति बनाई है। वह सोमवार को किसानों से संपर्क शुरू कर देगी। किसानों ने एक बार फिर दोहराया कि जब तक एक प्रोजेक्ट एक रेट की तर्ज पर मुआवजा नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। किसी भी किसान के खेतों में निर्माण कंपनी के कर्मचारी को घुसने नहीं दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी एडीएम व एसडीएम किसान धरना स्थल पर नक्शा दिखाने को बोलकर गए थे। जिसमें अंडरपास और नालियों की जानकारी किसानों को दिखानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चार दिन बाद भी अभी तक किसानों को नहीं दिखाया गया है। इस पर भी किसानों ने रोष व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता रोशन लाल ने की तथा संचालन वीरपाल आर्य ने किया। समर्थन देने वालों में जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, पप्पू मलिक कुड़ाना, डॉ. जितेंद्र सिंह, शुभम मलिक, योगेंद्र प्रधान, ठाकुर वीर सिंह, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें