फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा घोषित होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुटराड़ा में किसानों का धरना 23वें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाबरी। बुटराड़ा में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि मुआवजा घोषित होने तक धरना जारी रहेगा।
मास्टर महावीर सिंह ने शुक्रवार को धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश देश का पेट भरने के लिए दिन रात, गर्मी, सर्दी, बरसात में खेतों में रहता है। यहां तो अपने हक जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर धरना देना पड़ रहा है। मुआवजा मिलने तक धरना जारी रहेगा। उधर, 24 अगस्त को होने वाली महापंचायत के गठित 11 सदस्यीय समिति ने घर घर जाकर प्रचार-प्रसार शुरू किया हुआ है। गांव सोहजनी जाटान, अलीपुर कलां, साल्हाखेड़ी, मोहम्मदपुर आदि में समिति के सदस्यों ने महापंचायत के लिए किसानों से जनसंपर्क किया और बड़ी संख्या में किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। किसानों ने भी महापंचायत में पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर वक्ताओं ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि एक प्रोजेक्ट एक रेट मुआवजे से कम मंजूर नहीं है। धरने पर अनुज प्रधान, अक्षय कुमार, प्रमोद कुमार जागलान, मनोज खानपुर, राजवीर सिंह, राव इकबाल, हाजी तुफैल आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता डॉ. तेजपाल सिंह ने की और संचालन शुभम मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें