फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में डेंगू की रफ्तार धीमी, अभी सावधानी बरतने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू की रफ्तार धीमी, अभी सावधानी की जरूरत
विज्ञापन

शामली। जिले में डेंगू की रफ्तार मंद हो गई है, लेकिन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। जिले में अब तक 86 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
दिसंबर में मौसम में भले ही ठंड बढ़ रही हो लेकिन अभी तक मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हुआ है। मच्छरों की वजह से डेंगू, मलेरिया बुखार चल रहा है। नवंबर में डेंगू चरम पर रहा है। इस दौरान डेंगू से कई लोगों की जिले में मौत भी होना बताया गया, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में किसी की मौत डेंगू से होना दर्ज नहीं है। ठंड बढ़ने पर डेंगू की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले सप्ताह जिले से 35 सैंपल एलाइजा जांच के लिए सहारनपुर मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे गए थे। इन सैंपलों में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को जिला मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के मोहल्ले में पहुंचकर एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव करते हुए लोगों को बुखार से बचाव करने के तरीके बताकर जागरूक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने से यह स्पष्ट है कि जिले से अभी डेंगू खत्म नहीं हुआ है। अब तक जिले में डेंगू के 86 केस मिल चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि ठंड बढ़ने से डेंगू कम हो गया है। कई दिन से कहीं से डेंगू बुखार के मरीज के बारे में जानकारी नहीं मिली है। उनका कहना है कि भले ही डेंगू कम हो गया है, लेकिन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को मच्छरों के काटने से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने, रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करने समेत सभी जरूरी उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें