फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरखेड़ा गांव में खेत से युवक का सड़ा-गला शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के पीरखेड़ा गांव में एक खेत से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया। पीरखेड़ा गांव के निवासी अनंगपाल आज सुबह खेत में पानी चलाने गए थे। तभी वहां खेत में पानी के नाली में एक युवक का सड़ा-गला शव दिखाई दिया। गांव में यह सूचना फैल गई। जिस पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद ग्रामीणों को शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने फिलहाल शव को मोर्चरी भेज दिया है। ग्राम प्रधान मनोज ने बताया कि परसों वें खेत में दवाई का स्प्रे करने गए थे, उस समय वहां कुछ नहीं था। थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि नशे में गिरकर युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें